सरायपाली

सरायपाली:बाइक में महुआ शराब लेकर जा रहा युवक पकड़ाया, आबकारी एक्ट में कार्रवाई

 

बलौदा । पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत 17 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 11 अगस्त 2026 को थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम जुर्म-जरायम की पतासाजी के लिए क्षेत्र में रवाना हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गुंचाडीह, ओडिशा की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG11BA2253 में अवैध महुआ शराब लेकर सरायपाली की ओर आ रहा है।
सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम ने गवाहों के साथ ग्राम सिरपुर स्थित सिरपुर नाका के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर सफेद प्लास्टिक थैला लेकर पहुंचा, जिसे रोककर पूछताछ की गई। युवक ने अपना नाम आदित्य भोई (31 वर्ष), निवासी कलेण्डा, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद बताया।
तलाशी के दौरान प्लास्टिक थैले में दो पारदर्शी प्लास्टिक झिल्लियों में 5-5 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। कुल 10 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत 2 हजार रुपये, तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त हीरो होंडा सीडी डॉन मोटरसाइकिल, कीमत 15 हजार रुपये जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में देहाती नालसी कायम कर विवेचना में लिया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!