सरायपाली

सरायपाली:बेटियों के जन्म पर शुभा सेवा संस्थान की अनूठी पहल, बेबी किट से किया सम्मान

सारायपाली। बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में शुभा सेवा संस्थान ने सराहनीय पहल की है। संस्थान द्वारा संचालित शुभा नर्सिंग होम, झिलमिला, सारायपाली में जन्म लेने वाली नवजात बालिकाओं को निःशुल्क बेबी किट प्रदान कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।
संस्था की इस पहल का उद्देश्य बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने के साथ ही समाज में बेटियों के महत्व का संदेश देना है। नवजात बालिकाओं के परिजनों को बेबी किट भेंट कर उन्हें बेटी के जन्म पर बधाई दी गई।
शुभा सेवा संस्थान स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। संस्था ने “बेटी है तो भविष्य है” का संदेश देते हुए कहा कि बेटियों को समान अवसर और सम्मान देकर ही समाज का बेहतर भविष्य तैयार किया जा सकता है।
इस अवसर पर नर्सिंग होम के स्टाफ एवं परिजनों की मौजूदगी में नवजात बालिकाओं का स्वागत किया गया। संस्था की ओर से “हर बेटी का स्वागत, हर बेटी का सम्मान” का संदेश दिया गया। पहल को परिजनों ने भी सराहनीय बताते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!