सिंघोडा

नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल  में हर शनिवार लगेगा यूरोलॉजी कैंप, मूत्र व किडनी रोगों का होगा इलाज

सिघोडा । नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चिवाराकुटा में मरीजों की सुविधा के लिए हर शनिवार यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है।
कैंप में मूत्र संबंधी संक्रमण (UTI), प्रोस्टेट की समस्या, किडनी स्टोन, बार-बार या रुक-रुक कर पेशाब आना, पेशाब में जलन व खून आना तथा दर्द जैसी यूरोलॉजी संबंधी समस्याओं की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा पुरुष यौन एवं मूत्र स्वास्थ्य संबंधी परामर्श तथा आवश्यकतानुसार USG एवं अन्य जांच भी कराई जा सकेगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कैंप में अनुभवी डॉक्टरों द्वारा परामर्श, आधुनिक जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल में आयुष्मान भारत कार्ड से उपचार, 24×7 आपातकालीन सुविधा एवं 24×7 एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध है। अस्पताल को NABH से मान्यता प्राप्त होने की जानकारी दी गई है।
मरीज अधिक जानकारी या कैंप से संबंधित जानकारी के लिए 9244284383 पर संपर्क कर सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!