सरपंचों से 14 वें वित्त की राशि से 5 प्रतिशत की मांग वाले मैसेज के आधार पर कारण बताओ नोटिस जारी

रामकुमार नायक@सरायपाली(काकाखबरीलाल)। सरपंच संघ अध्यक्ष नामक व्हाट्सएप ग्रुप में 14 वें वित्त की संपूर्ण राशि में से 5 प्रतिशत राशि की मांग की गई थी, उक्त खबर को काकाखबरीलाल ने प्रमुखता से उठाया था, मिली जानकारी के अनुसार मैसेज हीरेन्द्र पटेल सरपंच ग्राम पंचायत बटकी के नम्बर से ग्रुप में डाला गया था, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए लिखा कि आपका यह कृत्य पंचायती राज अधिनियम के अधीन कर्तव्यों के निर्वहन में घोर अपेक्षा का घोतक है, यह 14वें वित्त के संबंध में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का उल्लंघन है, अतः प्रपत्र प्राप्त के तीन दिवस के भीतर अपना लिखित जवाब अद्योहस्ताक्षर कर्ता के समक्ष है प्रस्तुत करें कि क्यों ना आप के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 40 के अंतर्गत अवचार का दोषी पाय जाने पर पद से पृथक करने हेतु विहित प्राधिकारी को लेख किया जाये।इस संबंध में हीरेन्द्र पटेल से दूरभाष पर संपर्क की कोशिश की गई लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया।
























