सरायपाली

सरायपाली:फाउंडेशन ने किया 12वीं टॉपर का स्मृति चिह्न एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित

सरायपाली( काकाखबरीलाल).छग माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित 12वीं बोर्ड परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा महक अग्रवाल पिता नवीन अग्रवाल को पूर्णिमा ज्ञानेश्वरी फाउंडेशन लंबर द्वारा स्मृति चिह्न एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही ग्राम बड़े साजापाली स्कूल में 90 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करने पर मीनाक्षी साहू पिता गोपाल साहू एवं नीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर भानुप्रिया अग्रवाल पिता मुरली अग्रवाल सागरपाली का भी फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के सदस्यों ने इन बेटियों की इस उपलब्धि को पूरे अंचल के लिए गौरव बताया और महक की विशेष रूप से प्रशंसा की। इस अवसर पर व्याख्याता कमलेश साहू ने कहा कि इस तरह प्रतिभा का सम्मान करने से अन्य छात्रों को प्रेरणा मिलती है। चंद्रकांत चौरसिया ने शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों के द्वारां भी नई ऊंचाइयों को छूने की बात कही गई। बड़े साजापाली प्राचार्य युएस पटेल ने कहा कि महक ने अपनी मेहनत के बल पर जो उपलब्धि हासिल की है वह शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श है। शासकीय हाई स्कूल रोहिना के प्रभारी प्राचार्य अजय जायसवाल ने महक की उपलब्धि को पूरे अंचल के लिए एक मिसाल बताया। वहीं पूणार्नंद मिश्रा ने इस प्रकार के सम्मान कार्यक्रम के लिए पूर्णिमा ज्ञानेश्वरी फाउंडेशन की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान महक के माता-पिता सहित समस्त परिवार जनों ने फाउंडेशन का स्वागत किया। इस अवसर  उर्मिला मिश्रा, उस्ताद अली, रामकुमार मैत्री, लोकेंद्र नायक, द्रुपत पटेल, विकास पटेल, मुरली अग्रवाल, लक्ष्मीधर प्रधान, अर्चिता, अक्षता मिश्रा, कलादेवी अग्रवाल, सेवा अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, करन अग्रवाल, श्रेयांश एवं सांची आदि परिजन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अमित चौरसिया एवं आभार प्रदर्शन पूजा अग्रवाल ने किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!