सरायपाली

सरायपाली: आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

सरस्वती शिशु मंदिर जिला ग्राम भारती के दस दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 2 जून से 13 जून तक ग्राम किसड़ी में किया जा रहा है। माता सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ठाकुर राम कुर्रे प्रांतीय अध्यक्ष सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छत्तीसगढ़, अध्यक्षता राजकुमारी साहू उपाध्यक्ष जिला ग्राम भारती महासमुन्द, किशोर कुमार रथ एवं विशिष्ट अतिथियों में राजेन्द्र कुमार भोई प्राचार्य शासकीय उ मा वि किसड़ी, गौरीशंकर साहू, एस एस पटेल महासमुंद के जिला समन्वयक, वर्ग प्रमुख जयलाल प्रधान, बौद्धिक प्रमुख सह जिला समन्वयक परमानन्द नायक, सह प्रांत प्रमुख  चिंताराम साहू एवं डिंगर दास वैष्णव, सचिव जिला ग्राम भारती महासमुन्द मुख्य शिक्षक जयराम पांडे, सह बौद्धिक प्रमुख सहदेव सिंह ठाकुर, प्रधानाचार्य सरोज डड़सेना,  मुकेश कुमार कर, सौदामिनी साहू, ललिता सिदार, नरेंद्र मांझी, सम्पत कुमार बाघ, विजय बरीहा, एवं संकुल प्रमुख नेमिचंद पटेल सहित संकुल के प्रधान आचार्यों का विशेष योगदान रहा। उक्त जानकारी पद्मलोचन जाल पूर्व संकुल समन्वयक सरस्वती शिशु मंदिर सरायपाली ने दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!