पिथौरा
पिथौरा :आपसी रंजिश को लेकर मारपीट मामला दर्ज

पिथौरा. आरक्षी केन्द्र में हेमोकांति दास ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कुशभांठा में रहती है खेती किसानी का काम करती है । वह अपने मायके ग्राम मेमरा 10-12 दिन पहले अपने पिता का हालचाल जानने आई थी कि दिनांक 09.11.2022 को वह अपने मायके घर के पास बैठी थी कि करीबन शाम 06.00 बजे उनके भतीजा रोहन नाग पुरानी आपसी रंजिश को लेकर गाली गलौच कर पकडकर दिवाल में धक्का देने से दिवाल से टकराने पर उनके दाहिना हाथ और सिर के बांये तरफ चोट लगा है पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है. 
AD#1



























