बसना:अज्ञात कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को मारी ठोकर

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत अज्ञात कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।चमरू यादव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम खेमडा में रहता है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 22/05/2025 को रिश्ते का भाई देवेन्द्र यादव पिता शौकीलाल यादव निवासी बरनईदादर थाना सांकरा जिला महासमुंद जो शादी कार्यक्रम में गांव खेमडा आया था वहां से छोटे भाई राजेन्द्र यादव के साथ उनके मो0सा0 हीरो स्ट्रीम सोल्ड में बसना आये थे शाम करीबन 06-30 बजे बसना से वापस ग्राम खेमडा जा रहे थे कि रायपुर रोड में अग्रवाल भवन के सामने पहुंचे थे तभी रायपुर की ओर आ रही अज्ञात वाहन कार के चालक ने अपने वाहन को उपेक्षापूर्ण लापरवाही पूर्वक व खतरनाक ढंग से चलाते हुये लाया व भाई के मो0सा0 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे राजेन्द्र यादव व देवेन्द्र यादव मो0सा0 सहित रोड में गिर गये व दोनो को चोट आयी जिसे ईलाज के लिये सीएचसी बसना लेकर आये थे जहां से देवेन्द्र यादव को रिफर कर देने पर उचित ईलाज के लिये रायपुर लेकर गये है व मेकाहारा में भर्ती किये है। पुलिस ने184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





























