छत्तीसगढ़
सरायपाली :विज्ञान ओलंपियाड से मिला स्वर्ण पदक

सरायपाली (काकाखबरीलाल). स्थानीय प्रतिभा पब्लिक स्कूल बालसी, विज्ञान ओलंपियाड फाउडेशन द्वारा अंतराष्ट्रीय अंग्रेजी ओलंपियाड की प्रथम स्तर पर परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में शाला के 41 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें कक्षा चौथी के आलिया परवेज, स्वाती मिश्रा, वैष्णवी शर्मा तथा कक्षा पांचवी से श्रेष्ठा पण्डा, हंसिका दुबे और पमिता अग्रवाल सभी को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। द्वितीय स्तर की परीक्षा हेतु आलिया परवेज एवं श्रेष्ठा पण्डा को चुना गया। परीक्षा की तैयारी शिक्षक जुगल भोई के कुशल नेतृत्व तथा प्राचार्य नरहरि पटनायक के मार्गदर्शन में की गई थी। विद्यार्थीयों के उपलब्धि पर समस्त शाला परिवार के साथ समिति अध्यक्ष नरेशचंद्र अग्रवाल, सचिव महेश अग्रवाल, शाला संचालक डा. आभाष अग्रवाल ने हर्ष जताया है।
AD#1




























