छत्तीसगढ़

शिक्षक पिता ने अपने बेटे के निधन के बाद उसकी बॉडी को मेडिकल के छात्रों की पढ़ाई के लिए दान देने का फैसला किया

एक शिक्षक पिता ने अपने बेटे के निधन के बाद उसकी बॉडी को मेडिकल के छात्रों की पढ़ाई के लिए दान देने का फैसला किया है। टी आर वर्मा के 24 साल के बेटे को बचपन से ही सिकलीन की समस्या था। दिल्ली में रहकर वो यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। अचानक दो दिन पहले उसकी तबियत काफी बिगड़ गई। काफी इलाज कराया लेकिन बचाया नहीं जा सका। अपने जवान बेटे को खोने के बाद वो बेहद टूट गए।

इसके बाद उन्होंने तय किया कि अपने बच्चे की बॉडी मेडिकल कॉलेज में डोनेट करेंगे। पिता टी आर वर्मा ने बताया कि मैं ऐसा करना चाहता था कि मेरा बेटा दूसरों के काम भी आ सके। उसके बाद मैंने मेरे परिचित से बात कर बॉडी मेडिकल कॉलेज में डोनेट करने का फैसला लिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!