पिथौरा

पिथौरा में रामनवमी उत्सव मनाने की तैयारी जोरों पर

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाखबरीलाल@ पिथौरा। एक ओर जहाँ पिथौरा में रामनवमी उत्सव मनाने के लिये रामनवमी आयोजन समिति जी जान से तैयारी में जुटी है वही महिला मंडल भी रामनवमी उत्सव मनाने के लिए प्रचार प्रसार के लिए जोर-जोर से जुटी हुई है आज महिला मंडल की कार्यकर्ता श्रीमती निर्मला देवी अग्रवाल एवं श्रीमती शारदा देवी अग्रवाल की अगुवाई में पिथौरा नगर में घर-घर जाकर रामनवमी उत्सव मनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु भगवा ध्वज का वितरण कर प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान करती दिख रही है। वहीं रामनवमी आयोजन समिति के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल की अगुवाई में समिति के सभी मेंबर पिथौरा नगर को सुसज्जित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं मुख्य मार्गो में भगवा ध्वज एवं तोरण से नगर को जहां सजाया जा रहा है वही रामनवमी के दिन विभिन्न झांकी जिसमें उड़ते हुए भगवान श्री हनुमान ,राम लला के वेश में जीवंत झांकी ,महाराष्ट्र के महिला बेंड, धुमाल आदि रामनवमी के मुख्य आकर्षण होंगे। विदित हो कि पिछले वर्ष भी रामनवमी धूमधाम से मनाई गई थी।और इस बार उससे भी अधिक भब्यता से मनाने का निर्णय समिति ने लिया है।संवाद दाता से चर्चा के दौरान महिलामंडल की कार्यकता श्रीमति निर्मला अग्रवाल ने काका ख़बरी लाल के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में रामनवमी उत्सव में पहुंच कर आयोजन को सफल बनाने की अपील सभी श्रद्धालुओं से की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!