छत्तीसगढ़

पुण्यतिथि पर देहदान की घोषणा

भिलाई। सेक्टर 8 भिलाई निवासी माया जैन ने आज अपने पति स्वर्गीय संजय जैन की तृतीय पुण्यतिथि पर अपने देहदान की वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों विकास जायसवाल एवं मोहित अग्रवाल को सौंपी देहदान की वसीयत सौंपते समय उनकी सास चम्पाबाई जैन बेटे दर्शन जैन, आदित्य जैन, जेठ सुनील जैन, जेठानी नूतन जैन, ननंद संध्या जैन मौजूद रही इस देहदान में विशेष सहयोग लेयासा फाउंडेशन से सुषमा जैन और खुशी जैन का रहा माया जैन ने कहा आज उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूर्ण हुई और आज देहदान की घोषणा कर उन्होंने अपने पति को श्रद्धांजलि दी। आज देहदान की घोषणा कर उन्हें संतुष्टि हो रही हैं कि अब उनके जाने के बाद उनकी आँखों से दो लोगों को नई रोशनी मिलेगी व भविष्य के डॉक्टरों को रिसर्च हेतु मृत देह- केडेवर मिले तो मेरा जीवन सार्थक होगा।

मोहित अग्रवाल ने कहा माया जैन के देहदान का निर्णय समाज के लिए प्रेरणा बनेगा एवं लोग देहदान हेतु जागरूक होंगे, नवदृष्टि फाउंडेशन के उज्जवल पींचा ने कहा हमारी संस्था लगतार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान , त्वचादान हेतु सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं एवं यदि कोई देहदान या त्वचादान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9827906301/9827190500 इन नंबर पर फ़ोन कर मार्गदर्शन ले सकता है। नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन, राजेश पारख, पीयूष मालवीय, दीपक बंसल, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, जितेंद्र कारिया, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक ने माया जैन के निर्णय की तारीफ़ की व् माया जैन को साधुवाद दिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!