बसना

बसना: वाहन के ठोकर से महिला की मौत

बसना (काकाखबरीलाल).ग्राम साल्हेतराई के पास

रोड़ क्रॉस कर रही महिला को

अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।

हादसे में महिला की मौत हो गई।

जाँच के बाद पुलिस ने अज्ञात

वाहन के खिलाफ केस दर्ज किय

है। बताया गया है कि 16 मार्च

को कुदारीबाहरा निवासी फूलबाई

निषाद पति जगनाथो निषाद 65

वर्ष ग्राम बोंदा से साल्हेतराई शादी

में जाने के लिये निकली थी।

नेशनल हाईवे-53 में बस से

उतरकर रोड़ क्रॉस कर रही थी।

तभी अज्ञात वाहन चालक ने

अपने वाहन को तेज एवं

लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर

मार दी, जिससे फूलबाई को चोटे

आई। उसे डायल 112 वाहन से

सरकारी अस्पताल लाया गया।

जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित

कर दिया। जांच के बाद पुलिस ने

अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध

भादवि की धारा 304 ए के तहत

अपराध कायम कर विवेचना में

लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!