महासमुंद
कोमाखान: चौक के पास युवक ने लगाई फांसी


कोमाखान (काकाखबरीलाल).थाना क्षेत्र स्थित चौखड़ी चौक के पास युवक ने अज्ञात कारण से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 46 वर्षीय धीरेन्द्र कुमार ध्रुव पिता स्व. बिसौहा राम ध्रुव ग्राम बेलर थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद निवासी ने उक्त घटना स्थल पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना सुवरमाल कोटवार कोमल पिता स्व. तीजऊ राम ने कोमाखान थाने में दी है। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है।


AD#1
























