बसना में धूमधाम से मनाया गया जननायक बिरसा मुंडा की जयंती

बसना (काकाखबरीलाल)। महान क्रांतिकारी एवं जननायक बिरसा मुंडा की जयंती बसना में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक दुजराम बौद्ध एव विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश सतनामी समाज के प्रदेशाध्यक्ष सीएल टण्डन, चौहान सेना की प्रदेशाध्यक्ष चातुरी नंद, भीम रेजिमेंट के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी, भीम रेजिमेंट की प्रभारी नेहा बघेल, भीम रेजिमेंट जिलाध्यक्ष बदन जांगड़े, कमर्चारी संगठन के अध्यक्ष अमृतलाल जगत जी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि बौद्ध जी ने क्रांतिकारी बिरसा मुंडा के जीवन संघर्षो पर प्रकाश डाला।
विदित हो कि आजादी की लड़ाई में बिरसा मुंडा का महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने अबुआ ढिशुम अबुआ राज का नारा देकर आजादी की आवाज बुलंद की थी। झारखंड में जन्मे महान सेनानी बिरसा मुंडे की जयंती मनाने छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति,अन्य पिछड़ी जाति महासंघ के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानी मनोज गढ़ेवाल, समाजिक कार्यकर्ता दशरथी चौहान समेत बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग उपस्थित थे।





























