देश-दुनिया

प्रेमिका ने प्रेमी से बात करने से किया इंकार तो प्रेमी ने बेटी के सामने ही काट दिया गला

इंदौर (काकाखबरीलाल). आशिक से मिलने बेटी को साथ लेकर आयी शादीशुदा प्रेमिका पर प्रेमी इस कदर बौखलाया कि कैंची से गर्दन काट डाला । बच्ची के सामने ही मौत के घाट उतारने के बाद प्रेमी मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कल लिया। प्रेमिका कुछ दिन से बात नहीं कर रही थी, इससे प्रेमी नाराज तो था ही, काफी दिनों बाद जब वो मिलने भी आयी तो बेटी को साथ लेकर आ गयी…जिसकी वजह से दोनों के बीच विवाद हो गया और गुस्से में तिलमिलाये आशिक ने बच्ची के सामने ही कैंची से गले को गोद गोदकर काट डाला।घटना इंदौर के सुपर सिटी का है। महिला आरोपी को एक साल से जानती थी और वह आरोपी के बुलाने पर उससे मिलने गयी थी। वहीं, आरोपी और घटना का कुछ हिस्सा सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है, जिसके बाद देर रात पुलिस ने उसे जनता क्वार्टर से हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक शहर के सुपर सिटी स्थित 301 ओ ब्लॉक के ज्ञानशिला में रहने वाली 25 वर्षीय प्रिया अपने दोस्त सौरभ के फोन पर बुलाने की बाद उससे मिलने गयी थी, तभी उसकी हत्या कर दी गई।एएसपी ने बताया कि, महिला का पति प्राइवेट नौकरी करता है और वह खुद हाउसवाइफ थी। सौरभ के बुलाने के बाद प्रिया अपनी पांच साल की बेटी को अपने साथ लेकर आरोपी से मिलने पहुंची थी। वहां बेटी को साथ देख आरोपी ने कुछ कहा फिर पुरानी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसका गला रेत दिया। फिर उसे गले सहित अन्य जगहों पर कैंची मारी। आरोपी के द्वारा हमले के बाद प्रिया जान बचाने के लिए पास की दुकान की ओर भागी। उसके गले से लगातार खून बह रहा था।इसके बाद वह अचानक एक गजक की दुकान की सीढ़ियों पर आकर गिर गई। यह सब देखकर वहां मौजूद दुकानदार ने आवाज़ लगाई तभी कुछ लोग वहां आए, लेकिन किसी ने भी महिला की मदद नहीं की। तभी पीछे से महिला की बेटी भी आ गई और कहा कि सौरभ अंकल ने मम्मी को मारा है। इसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। तभी पीछे से आरोपी दौड़ता हुआ आया और अपने गाड़ी उठा कर निकल गया।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से महिला का घर 200 मीटर दूरी पर ही था। घटना के वक्त महिला का पति घर पर ही था। महिला अपने पति व पूरे परिवार के साथ रहती थी। हत्या की सूचना के बाद तुरंत पुलिस ने घेराबंदी की आरोपी को जनता क्वार्टर से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिमाग खराब कर रही थी। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। शाम को उसे मिलने बुलाया तो वह बहस करने लगी और अपनी बेटी को भी ले आई थी। मैं सुबह से गुस्से में था। जेब में कैंची लेकर आया था। फिर अचानक से मैंने उसके गले में कैंची घोंप दी।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!