सरायपाली: समावेशी शिक्षा अंतर्गत आउट ऑफ़ चाइल्ड प्रशिक्षण दिया गया


समावेशी शिक्षा अंतर्गत गैप आइडेंटिफिकेशन आउट ऑफ़ स्कूल चाइल्ड प्रशिक्षण बच्चों के शिक्षक एवं अभिभावकों का दिनांक 22-02-2024 को पुराना विज्ञान महाविद्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली प्रकाश चंद मांझी, बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजन अर्चन कर किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य दिव्यांगता के कारण आउट ऑफ स्कूल चाइल्ड को कैसे स्कूल के मुख्य धारा से जोड़ें एवं 21 प्रकार के दिव्यांगता की पहचान स्कूल स्तर पर कैसे करें। आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शाला तक पहुंच एवं ठहराव कैसे बनाएं तथा आउट ऑफ स्कूल होने का कारण पता कैसे लगाएं। उनको स्कूल में मुख्य धारा से कैसे जोड़े आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी मास्टर ट्रेनर रंभा जायसवाल एवं सविता पटेल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला के कुल 160 शिक्षक एवं अभिभावक प्रशिक्षार्थी के रूप में सम्मिलित हुए।
प्रशिक्षण में मुख्य रूप से डींगर दास वैष्णव ,महेश राम पटेल ,एवं हेमंत चौधरी आदि शिक्षक उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण में 0oSc के बच्चों हेतु विषय शिक्षकों की भूमिका समावेशी शिक्षा के अंतर्गत समावेशी वातावरण का निर्माण, संसाधन स्त्रोत केंद्र की विशेषताएं ,आदि पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।




























