छत्तीसगढ़

स्कूली बच्चों ने बांधे राखी

विगत दिनों शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। जिसमें सभी बहनों ने विभिन्न क्लास में पढ़ रहे सभी भैया को राखी बांधे मिठाई खिलाई तिलक लगाकर उनके लम्बी उम्र की कामना की। साथ ही साथ उक्त दिवस बसना बी आर सी श्री पूर्णानंद मिश्रा का जन्मदिन भी मनाया गया।

बीआरसी श्री मिश्रा जी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सभी बच्चों को आशीर्वाद के साथ-साथ मिठाई एवं ₹500 अतिथि भोज हेतु प्रदान किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने बच्चों को ठीक से पढ़ने एवं आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। रक्षाबंधन उत्सव में प्रधान पाठक डॉक्टर गिरधारी साहू जी ने बताया कि यह त्यौहार भाई बहनों के घनिष्ठ प्यार का त्यौहार है इन त्योहारों को विद्यालय में मनाने पर बच्चों में समरसता का भाव आता है। शिक्षक डॉक्टर वीरेंद्र कर ने भी बच्चों को बताया कि विद्यालय में रक्षाबंधन मनाकर बच्चे अपनी संस्कृति का रक्षा कर रहे हैं। कार्यक्रम में अनेक स्कूलों से शिक्षकों की उपस्थिति रही। ढूटीकोना संकुल समन्वयक इंदल पटेल, लंबर समन्वयक संतलाल पटेल शिक्षिका उर्मिला मिश्रा शासकीय प्राथमिक शाला मोहका प्राथमिक शाला कुसमुर प्रधान पाठक शालिकराम टंडन, रामशिला साहू, रेशम पटेल, दूधनाथ साहू, शासकीय माध्यमिक विद्यालय ढूटीकोना प्रधान पाठक धनेश्वरी अजय, सदानंद बरिहा, पवन पटेल, गौरी शंकर साव, महादेव यादव समारू लाल चौहान प्रेमलता साव आदि शिक्षको की उपस्थिति रही। ग्रामीणों में सरपंच करना पाली खीरसागर पटेल, ओमप्रकाश पटेल शाला विकास समिति अध्यक्ष करना पाली, बिन्नू पटेल, धनीराम नेताम का विशेष सहयोग रहा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!