भंवरपुर

10 लीटर अवैध शराब के साथ 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पुलिस चौकी भंवरपुर की कार्यवाही

भंवरपुर(काकाखबरीलाल)। भंवरपुर पुलिस चौकी प्रभारी भंवरपुर उमाकांत तिवारी के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध  मुहिम छेड़ दिया गया है, ज्ञात हो कि आज दिनांक को मुखबीर की सुचना पर ग्राम जमदरहा से  पुरुषोत्तमपुर  मार्ग में पुल के पास आरोपीगण दुर्योधन बरिहा पिता मकुंद राम बरिहा उम्र 40 वर्ष एवम गोवर्धन बरिहा पिता  मकुंद बरिहा उम्र 35 वर्ष साकिनान पुरुषोत्तमपुर  द्वारा अपने  मोटरसाइकिल  स्कूटी मेस्ट्रो  क्रमांक CG-11-AA-8065  में  अवैध रूप से हाथ भट्टी से बना 10 लीटर महुआ शराब परिवहन करते पाया गया।
आरोपी गणों से 10 लीटर महुआ शराब किमती 2,000 रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन मेस्ट्रो किमती लगभग 20,000 रुपये कुल जुमला 22 ,000/- रुपये को जप्त कर आरोपीगणों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लेकर न्यायिक रिमांड भेजने की तैयारी है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!