बागबाहरा

बागबाहरा: ट्रक के ठोकर से लगी चोट

बागबाहरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में नेहा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड क्र 12 उडियापारा सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद का रहने वाली है। एक सप्ताह पूर्व अपने मायके परिवारिक काम से बागबाहरा आयी पिताजी ओंकार सिंह ठाकुर जनपद पंचायत बागबाहरा में चौकीदार के पद पर पदस्थ है। दिनांक 08/01/2024 के सुबह 10.15 बजे पिताजी डियुटी जाने के लिए घर से निकल रहे थे उसी समय बागबाहरा बस स्टैण्ड की ओर से महासमुंद की ओर जा रही  ट्रक क्रमांक CG 04 NJ 6571 के चालक द्वारा अपनी ट्रक को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर पिताजी को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया ,एक्सीडेंट करने से पिताजी के बांये पैर के घुटना के नीचे गंभीर चोंट आयी है जिसे उपचार हेतु रायपुर रिफर किये है । घटना को बहन निशा सिंह  , मां सुभद्रा सिंह एवं रोड में आने जाने वाले लोग देखे सुने है  पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!