सरायपाली

विकासखण्ड स्तरीय अंगना म शिक्षा 4.0 का प्रशिक्षण

सरायपाली (काकाखबरीलाल).अंगना म शिक्षा 4.0 एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण शासकीय हाई स्कूल झिलमिला में आयोजित किया गया। जिसमें विकासखंड स्तर के प्रत्येक संकुल से एक सक्रिय शिक्षक व शिक्षिका तथा संकुल समन्वयक उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली प्रकाशचंद्र मांझी, बीआरसीसी सतीश पटेल एवं प्राचार्य शासकीय कन्या हाय.सेक.स्कूल सरायपाली जितेंद्र बुड़ेक के द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया । उद्बोधन में बीईओ ने कहा कि अंगना म शिक्षा कार्यक्रम में सरायपाली राज्यस्तर में अपनी विशेष पहचान बना चुका है एवं हर गतिविधि में सभी माता की सक्रिय सहभागिता रहती है। यहां स्वप्रेरित शिक्षक, शिक्षिकाओं द्वारा अधिक से अधिक स्मार्ट माताओं को जोड़कर स्कूल के प्रति आकर्षित किया है। ताकि वे घर पर बच्चों के साथ गतिविधि कर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोगी हो। बीआरसीसी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है घर पर ही पारिवारिक वातावरण में आनंदमय माहौल में खेल-खेल में बच्चों को सीखाना है । सभी प्रशिक यथियों को प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं उपयोगिता को साल स्तर पर ले जाकर माता को अधिक से अधिक प्रेरित करने हेतु अपील की I प्रथम सत्र में मास्टर ट्रेनर बनमोती भोई ने प्रशिक्षार्थियों को अंगना म शिक्षा के अब तक के सफर को विस्तार से बताया गया। किस प्रकार से यह कार्यक्रम स्वप्रेरित महिला शिक्षिकाओं के द्वारा शून्य निवेश पर शुरुआत किया गया और इसमें माताओं को जोड़कर उनकी क्षमता वृद्धि कर उनकी सहभागिता प्राप्त किया गया। तृतीय चरण तक स्मार्ट माता का चयन कर उनका गठन कर उन्हे टेलीग्राम से जोड़ना ताकि वे गतिविधियों को आदान – प्रदान कर सकें। चतुर्थ चरण में जनवरी से मार्च माह तक बच्चों के माताओं के साथ गतिविधि कराई जानी है।जिसमे प्रत्येक माह गणित व भाषा की एक-एक गतिविधि खेल-खेल के माध्यम से होगी।जिसमें अक्षरों को जोड़कर शब्द निर्माण, जोड़ने घटाने की संक्रिया ,सम-विषम की पहचान करना बताया। कार्यक्रम में कक्षा पहली व दूसरी के बच्चें व उनकी माताएं भाग लेंगी। 25 अप्रैल को पढ़ाई तिहार मनाया जायेगा। जिसमें मेला का आयोजन कर नौ काउंटर बनाया जायेगा और इसमें आंगनबाड़ी,बालवाड़ी के बच्चों और माताओं को शामिल किया जायेगा ताकि वे बच्चे आने वाले सत्र में शाला प्रवेश के पूर्व की जानकारी प्राप्त कर सकें। प्रशिक्षण में प्रथम फाउंडेशन से मलिक राम चक्रधारी एवं प्रवीण साहू ने गतिविधि कराकर विस्तृत जानकारी दी। प्राथमिक शाला के एक शिक्षिका प्रशिक्षण लेंगी ताकि आने वाले माह में की जाने वाली गतिविधियों का आयोजन सफलता पूर्वक किया जा सके। प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में मास्टर ट्रेनर निरुपमा देवता ने भाषा शिक्षण और भाषा से जुड़ी हुई गतिविधियों, नई शिक्षा नीति 2020,भाषा के चार कौशल- सुनना, बोलना, पढ़ना,लिखना के साथ ही विचार और समझ के साथ पढ़ना पर प्रकाश डाला गया। इस प्रशिक्षण में विकासखंड के 38 संकुल के संकुल समन्वयक एवं 38 शिक्षक,शिक्षिका कुल 76 प्रशिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक कोमल प्रसाद चौधरी ने किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!