बसना

बसना: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी आरोपी धरा गया

 

 

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26/08/2024 को प्रार्थिया श्रीमती दुकली बाई तांडी निवासी आदर्श नगर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 के द्वारा थाना बसना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके बेटा का रेल्वे विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर अलग अलग दिनांक एवं किस्तो में कुल 25,00,000 (पच्चीस लाख रूपये) जितेन्द्र कुमार पंडित पिता मन्नू लाल पंडित निवासी वार्ड नंबर 02 ईमलीभांठा महासमुंद द्वारा लेकर मेरे साथ ठगी किया है, प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर थाना बसना में अपराध धारा 420 भादवि. का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलीस की टीम के द्वारा दिनांक 27/08/2024 को आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उक्त रकम को अपने खाता से धीरे धीरे निकालकर स्वंय के द्वारा खर्च करना बताया है। आरोपी के विरुद्ध थाना बसना में अपराध धारा 420 भादवि. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

01  जितेन्द्र कुमार पंडित पिता मन्नू लाल पंडित निवासी वार्ड नंबर 02 ईमलीभांठा महासमुंद थाना व जिला महासमुंद छ0ग0

उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही महासमुंद पुलिस द्वारा किया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!