सांकरा

सांकरा: भैंसा नाला के पास बाईक के ठोकर से युवक को लगी चोट

सांकरा( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में डिग्रीलाल खुटे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कुशगढ का निवासी है । स्नातक तक की पढायी किया है । खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 20.11.2023 को प्रदीप खुटे के साथ वाहन मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GS 7762 में बैठ कर सांकरा से अपने घर ग्राम कुशगढ जा रहे थे मोटर सायकल को प्रदीप खुटे चला रहा था तभी शाम करीबन 06.00 बजे ग्राम बडे टेमरी भैंसा नाला के पास पहुंचे थे तभी उसी समय सामने जा रही मोटर सायकल वाहन क्रमांक CG 06 GY 8798  का चालक अपने मोटर सायकल को रोड में तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल क्रमांक  CG 06 GS 7762 को हैंडिल में ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर सायकल सहित रोड में गिर गये जिससे कमर, बदन,पीठ व प्रदीप खुटे को बायां हाथ, पैर, चेहरा व बदन में चोट लगा है । घटना को सनद कुमार बारले व चैनसिंग खुटे सुने देखे हैं पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!