सरायपाली: इवास स्कुल के पास बोलेरो के ठोकर से बाईक सवार की मौत


सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में खेमानिधि ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मानिकपुर बड़े थाना सरिया जिला सारंगढ बिलाईगढ में रहता है । रोजी मजदूरी का काम करता है । दिनांक 19.11.2023 को शाम 4 बजे परिवार सहित गुढेली वाले एक अन्य व्यक्ति के साथ काम करने ईंटा भट्ठा जाने लेबर सरदार रिंकू पठान सरायपाली वाले के पास मानिकपुर बड़े से सरायपाली आये थे। सरदार के घर ताजनगर में छोड़कर पिताजी बसंत सिदार अपने साथी गुढेली वाले के साथ मोटर सायकल HF डिलक्स क्र. CG13AL4267 में सवार होकर सामान खरीदने शाम को ताजनगर से सरायपाली जा रहे थे शाम 7 बजे के आसपास मेन रोड सरायपाली इवास इंग्लिश मिडियम स्कुल के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा सरायपाली शहर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो वाहन क्रमांक CG06L0741 के चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही से ओव्हरटेक करते हुए साइड से पिताजी के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट होने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा वाहन सवार पिताजी के सिर में गंभीर चोट आया तथा पिछे बैठे व्यक्ति गुढेली वाले को भी गंभीर चोट लगा है। दोनों घायल को डायल 112 के माध्यम से उपचार हेतु 100 बिस्तर अस्पताल सरायपाली ले गये हास्पीटल पहुंचते ही पिताजी की मौत हो गया तथा मोटर सायकल के पिछे बैठे गुढेली वाले को गंभीर चोट होने से बाहर हास्पीटल रीफर किये हैं। घटना से मोटर सायकल वाहन में ही फंस गया था तथा कार चालक वाहन को रोड़ पर छोड़कर भाग गया था। दुर्घटना को आस पास राह चलने वाले लोगों ने देखे सुने व डायल 112 को सूचना दिये थे। पुलिस ने279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




























