बसना

बसना :प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

बसना (काकाखबरीलाल). शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पुरूषोत्तमपुर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि पदुमलाल पटेल थे। अध्यक्षता आनंद चौहान ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अति थि निरंजन साहू पूर्व पंच, श्रीमती सपना साहू, सक्रिय महिला कार्यकर्ता, प्रेम निषाद युवा मितान क्लब अध्यक्ष, तपी बाई पंच, नीलकुमारी चौहान, मनोज भोई, परदेशी के अलावा शाला प्रमुख गंगाधर प्रसाद द्विवेदी प्रधान पाठक, श्रीमती रूपलता कुर्रे प्राथमिक प्रधान पाठक, मनोज नायक एवं संकुल समन्वयक डिजेन्द्र कुर्रे थे। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बालिकाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमें मीडिल स्कूल पुरूषोत्तमपुर में शालपी ग्रुप, संगीता ग्रुप एवं तेजस्विनी ग्रुप का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। प्राथमिक स्कूल से रेणुका ग्रुप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उद्बोधन में पदुमलाल पटेल ने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य है। इन्हें और आगे बढ़ाने प्रयास करें। मेरा हमेशा सहयोग रहेगा । पश्चात आनंद चौहान ने भी अपने विचार रखे। सपना साहू ने बेटियों को आगे आने की प्रेरणा दी। संचालन डिजेन्द्र कुर्रे समन्वयक ने किया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!