सरायपाली : नशा मुक्ति पर बौद्धिक चर्चा का आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल). हायर सेकंडरी स्कूल किसड़ी में शनिवार को संस्कार, नशा मुक्ति पर बौद्धिक चर्चा हुई। जहां वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक संध्या भोई विशेष रूप से पहुंचीं हुई थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संध्या भोई ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, चरित्र व नशामुक्ति भी अनिवार्य है। बच्चों को नशा पान न करने व अपने परिवार को नशे से दूर रखने की बात कही। उन्होंने किसड़ी स्कूल को स्व. विरेन्द्र बहादुर शास. महाविद्यालय सरायपाली के द्वारा गोद लेने की बात कही। प्राचार्य आरके भोई, समन्वयक एनकेएल चौधरी ने भी व्यक्तव्य दिया। मंच संचालन वरिष्ठ व्याख्यात केके रथ व आभार प्रदर्शन हिन्दी व्याख्याता सीएस भोई ने किया। कार्यक्रम में केदार महापात्र, एसएस पटेल, एमके साहू, एमएल तांडी, केएस भोई, टीके बारीक, एमके चौधरी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पी साहू द्वारा दी गई।

























