महासुमंद

महासमुंद:58 ग्राम पंचायतों की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति पर जोर

महासमुंद। जनपद पंचायत महासमुंद अंतर्गत गुरुवार को भोरिंग एवं पटेवा क्लस्टर की 58 ग्राम पंचायतों के सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों एवं आवास मित्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार के निर्देशों के प्रभावी पालन पर जोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद श्री बी.एस. मंडावी ने की। प्रथम पाली में भोरिंग क्लस्टर की 28 ग्राम पंचायतों के सचिवों, आवास मित्रों एवं रोजगार सहायकों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जनपद सीईओ श्री मंडावी ने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे विचरण करने वाले मवेशियों को हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने, मरम्मत योग्य हैंडपंपों को शीघ्र दुरुस्त कराने तथा सभी सार्वजनिक पेयजल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत संचालित पानी टंकियों में नियमित जल उपचार कराने पर भी विशेष बल दिया।

बैठक में नदी किनारे स्थित ग्रामों में संभावित आपदा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की गाइडलाइन के अनुरूप आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!