
सरायपाली(काकाखबरीलाल)। अंचल मे शूट हुई छत्तीसगढ़ी एल्बम “मत रो पिया” यूट्यूब मे 30 जुलाई 2022, दिन शनिवार को सुबह 7 बजे सुंदरानी चैनल मे रिलीज़ हो रही है । इस एल्बम की चर्चा कुछ दिनों से सोशल मीडिया मे काफी हो रही है और साथ हि साथ इसके पोस्टर भी बहुत वायरल हो रहे है । लोगों को इस एल्बम का बहुत हि बेसब्री से इन्तिज़ार था । खास बात यह है की इस एल्बम मे सभी कलाकार सराईपाली के हि है और इसकी पूरी शूटिंग सराईपाली मे हि हुई है।
इस एल्बम मे लीड हीरो नावेद मेमन है जो की सराईपाली से है और लीड हीरोइन जिया चंद्राकर है जो रायपुर से है ,और आप को बता दे कि इसमे सराईपाली विधायक श्री किस्मतलाल नंद और नगर पालिका अध्यक्ष श्री अमृतलाल पटेल भी है ।
AD#1






























