महासमुंद:नल पाईप से मारपीट


महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में शुभम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं0 6 संतोषी मंदिर के पास नयापारा महासमुंद का निवासी है कक्षा 8 वीं तक पढा है चाट गुपचुप का ठेला लगाता है कि दिनांक 14.05.2024 को अपने साथी खिलेश राव भोसले और टिकेश्वर चंद्राकर उर्फ टिपू के साथ जिला अस्पताल महासमुंद मोड नहर पुल के पास शाम करीब 07.30 बजे बैठे थे उसी समय नया मछली मार्केट महासमुंद के अजय निर्मलकर उर्फ अजय शूटर, चिरौजी एवं उनके अन्य साथी आये और यहां पर क्यो बैठे हो कहकर गाली गुप्तार करने लगे जिसे गाली देने से मना करने पर अजय निर्मलकर अश्लील गाली गुप्तार करने लगा तथा उनके साथी चिरौजी एवं अन्य लोग अश्लील गाली गुप्तार कर सभी मिलकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं चिरौजी फायबर के नल पाईप से मारपीट करने लगा जिसे देख साथी टीपू खिलेश बीच बचाव करने आये तो उन्हे भी मारपीट किये तथा अजय निर्मलकर अपने पास रखे कुछ नुकीले जैसा वस्तु से मारपीट किये तथा वही पर पडे ईटा के टुकडे से उठाकर टिकेश्वर चंद्राकर को मारपीट किया। मारपीट करने से बांये हाथ के कलाई के उपर चोट खरोच लगा है एवं खून निकला तथा बांये पेट कमर के पास खरोच लगा है तथा दाहिने जांघ के पास तथा साथी खिलेश राव भोसले को दाहिने तरफ सीना पेट पास खरोच लगकर खून निकला है तथा बांये पसली पेट पास चोट खरोच लगा है एवं भुजा में चोट लगा है एवं टिकेश्वर चंद्राकर उर्फ टिपू को ईट के टुकडे से मारने से मुंह, चेहरा एवं बांये हाथ के कलाई में, सिर के पास चोट लगने से जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती किये है जहां उपचार चल रहा है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























