सरायपाली: शराब दुकान के पास से बाईक चोरी

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में दुलारसिंग ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कोसमपाली में रहता है। खेती किसानी का काम करता है दिनांक 03.10.2023 को अपने मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GK 2789 में बैंक के काम से अपने बडे पिताजी विद्याधर दीवान के साथ कोसमपाली से सरायपाली आया था वापसी के समय मोटर सायकल के डिक्की में मोबाइल आधार कार्ड , पास बुक, ऋण पुस्तिका को रखकर शाम 07.00 बजे रखकर घर जा रहा था घर जाते समय बडे पिताजी शराब पिने की इच्छा जाहिर किये तो दोनो मोटर सायकल से झिलमिला स्थित शराब भट्टी गये मोटर सायकल को शराब भट्टी से कुछ दुरी पर 07.30 बजे ताला लगाकर शराब खरीदने गये तथा शराब खरीदकर कुछ देर बाद वापस जहां मोटर सायकल खडा किये थे वहां आये तो देखे कि मोटर सायकल नहीं था आसपास शराब भट्टी के चारो दिशा में पता तलाश किये मोटर सायकल कही नहीं मिला कोई अज्ञात चोर मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GK 2789 कीमती 40,000 रूपये व मोटर सायकल के डिक्की में रखे बडे पिताजी के मोबाइल INFLIX कंपनी का एन्ड्रायड मोबाइल कीमती 7500 रूपये जिस पर जिओ कंपनी का 91710-03943 सीम लगा है व पास बुक, ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड जुमला कीमती 47,500 रू0 को चोरी कर ले गया था । पुलिस ने379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



























