नौकरी : रेल मंत्रालय के तहत ड्राफ्ट्समैन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) ने भारत के रेल मंत्रालय के तहत ड्राफ्ट्समैन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। उम्मीदवार इन पदों के लिए 07 अगस्त शाम 5.00 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट rites.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया है, “नियुक्ति शुरू में एक वर्ष के लिए पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर होगी, जिसे कार्य पूरा होने तक बढ़ाया जा सकता है।”
वैकेंसी डिटेल्स
रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) की इस भर्ती के तहत सिविल इंजीनियर, पर्यावरण सामाजिक निगरानी विशेषज्ञ, जूनियर डिजाइन इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य जैसे विभिन्न पदों पर 111 वैकेंसी हैं।
एज लिमिट
उम्मीदवारों की उम्र 01 जुलाई, 2023 को 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही 2-5 वर्ष का वर्क एक्सपीरियंस भी होना चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट rites.com पर जाएं।
होमपेज पर ‘करियर’ टैब पर क्लिक करें।
करियर के अंतर्गत ‘ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ‘ अनुभाग पर क्लिक करें।
स्टेप 1 रजिस्ट्रेशन लिंक भरें और लॉग इन करें।
वैकेंसी नंबर पर क्लिक करें और फॉर्म भरें।
भरे हुए आवेदन को सबमिट करें, डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले लें।
























