छत्तीसगढ़

दो बाइक में भिड़ंत… दो की मौत

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में भीषण बाइक हादसा हो गया दो बाइक सवारों के आमने सामने भिड़ंत मे दोनों युवकों की हुई मौके पर मौत घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वही गांव में मातम पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सड़क बालमपुर कोल डिपो के समीप यह भीषण हादसा घटित हुआ ।घटनास्थल सीतापुर थानांतर्गत ग्राम बालमपुर है। बताया जा रहा है की शैलेश पिता चंद्रकांत जाति ऊंराव उम्र लगभग 20 वर्ष अपने मामा को बालमपुर में छोड़कर फैशन प्रो बाइक क्रमांक सीजी 15 सी जेड 8580 में वापस मंगारी आ रहा था तभी सामने से बालमपुर बस्ती आ रही बजाज प्लेटिना बाइक सवार क्रमांक सीजी 14 एम एस 1829 को चलाकर आ रहे संजय पिता कुंदन उम्र 35 वर्ष लगभग जाति वादी से आमने सामने भिड़ंत हो गई।
जिससे दोनों बाईक चालक युवकों की मौके पर मौत हो गई देखते ही देखते लोगों का घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित हो गया। सीतापुर पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई,मौके पर पहुंच सीतापुर पुलिस मृतकों की पहचान कर पीएम कराने सीतापुर ले जाया गया है इधर हादसा में दोनो युवकों की मौत होने पर परिजनों सहित गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि शैलेश पिता चंद्रकांत अपने मामा के यहां मंगारी में रहता था जिसका मूल निवास बतौली वेलकोटा में है परिवार का एकलौता लड़का की मौत होने पर परिवार सदमे में हैं जबकि दूसरा मृतक युवक ग्राम कपाटबहरी टुकुपानी बादी समुदाय का है जो काम के सिलसिले में बालमपुर जा रहा था और दोनों बाइक सवारों के बीच यह गंभीर हादसा हो गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!