छत्तीसगढ़

कलयुगी बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से की हत्या

कोटा (काकाखबरीलाल). कलयुगी बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलस मामले की जांच में जुट गई है.मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के ही ग्राम पंचायत रिंगवार के आश्रित ग्राम पिपरपारा का है. जहां रहने वाले भावन सिंह पिता गुलाब सिंह उम्र 60 को बीती रात उसके ही बेटे सियाराम उम्र 30 वर्ष ने बसुले से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार पिता और पुत्र दोनों आंगन में सोए हुए थे, आज सुबह जब घर के अन्य सदस्य सोकर उठे तो उनके होश उड़ गए, खून से तथपथ लाश बाड़ी में देखते ही सनसनी फैल गई. तभी परिजनों को पता चला हत्या करने वाला कोई और नहीं उनका बेटा ही है. मामले में रतनपुर पुलिस ने बेटे को अपनी हिरासत में ले लिया है और पूछताछ में जुट गई है.

वहीं शव को पंचनामा बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!