
बसना (काकाखबरीलाल)। बालमित्र बसना की टीम सरायपाली थाना बसना थाना सिंघोड़ा थाना और बलौदा चौकी में जाकर के पुलिस जवानों को राखी बांधी ।बालमित्र श्रीमती चातुरी नंद का कहना है कि यह जो पुलिस भाई हैं जो हर थाना चौकी में पदस्थ है उन्हें किसी भी तीज त्योहार में अपने परिवार में शामिल होने का मौका नहीं मिल पाता है इसी तारतम्य में उन्हें रक्षाबंधन के त्यौहार में भी अपने घर जाने को नहीं मिल पाता है ।

अतः उन भाइयों की कलाई सुनी ना रह जाए जो वाकई में देश कि और हमारी रक्षा करते हैं । ऐसे रक्षकों को राखी बांध करके हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं बालमित्र श्रीमती धनेश्वरी चौवलिक, श्रीमती कुसुम कोटक, श्रीमती सविता सुमन नंद और श्रीमती सूरज निषाद ने सभी जवानों को राखी बांधकर के अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया और साथ ही साथ सभी पुलिस भाइयों ने भी राखी बंधा कर हम सब का मान रखा।


























