बसना

विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला एवं जन जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

 

काकाखबरीलाल, बसना। संचालनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी महासमुंद डॉ. प्रवीण चंद्राकर के मार्गदर्शन में विकासखण्ड बसना जिला महासमुंद के ग्राम पंचायत जमदरहा में दिनांक 28/1/2025 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निःशुल्क विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला एवं जन जागरूकता शिविर का आयोजन भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर शिविर का शुभारंभ ग्राम जमदरहा के वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों के कर कमलो से हुआ | शिविर में शिविर प्रभारी डॉ. रंजना पटेल, डॉ. मुक्ता बरिहा, डॉ.शिवशंकर मांझी, डॉ. दुष्यंत प्रधान, डॉ. डोला राम भोई, डॉ. देवेंद्र कुमार नायक,आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ,फार्मासिस्ट गणेश सिंह जगत,धरम सिंह ठाकुर, तेजराम दीवान, सुफेद सिंह पैकरा, औषद्यालय सेवक ऋतु मिरी, अंशकालीन स्वच्छक राजकुमारी, रामबती,अघन मति, उजागर सिंह जगत का विशेष सहयोग रहा। उक्त शिविर में कुल 509 रोगी लाभान्वित हुए जिसमे 279 रोगियों की ब्लड प्रेशर जांच एवं 88 रोगियों की मधुमेह जांच की गई , शिविर में अधिकांश वात रोग, उदर रोग, चर्म रोग के रोगियों का निःशुल्क रोगानुसार चिकित्सा कर औषधि वितरण एवम् आहार-विहार की जानकारी दी गई।

सभी को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया।शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनो को संक्रामक रोगों से बचाव के बारे मे तथा आगामी बंसत ऋतु के अनुसार दिनचर्या एवं ऋतुचर्या पालन के संबंध में जानकारी भी दी गई और पॉम्पलेट वितरण किया गया । स्थानीय स्तर पर पाए जाने वाले औषधीय पौधे जैसे वासा, नीम, तुलसी, गिलोय, अर्जुन , अदरक आदि के औषधीय प्रयोग की जानकारी दी गई।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!