राजस्व अधिकारियों की दबंगई से परेशान है जनता: रैना

सरायपाली (काकाखबरीलाल). सरायपाली नगर पालिका के सभापति एवं वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद हरदीप सिंह रैना ने अपील की है स्थानीय प्रशासन को लॉक डाउन के दौरान लोगों पर सख्ती बरतने से बचना चाहिए और समझाइश देकर लोगों को छोड़ना चाहिए, सराईपाली में जवाबदार अधिकारी गांव और शहर के लोगों पर चौक चौराहों पर स्वयं लाठीचार्ज कर रहे जो कि सीधे-सीधे मानव अधिकार का उल्लंघन है , रैना ने बताया राजस्व के अधिकारी अपनी दबंग छवि बनाने के लिए हाथ में डंडा लिए घूम रहे हैं सरायपाली के लोगों ने अभी तक शांतिपूर्ण ढंग से सासन की सभी आदेशों का पालन किया है ऐसे में 2 माह से अधिक शासन के आदेशों के पालन करने के बाद उनके ऊपर लाठी चार्ज किया जाना बिल्कुल भी सही नहीं है प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार लोगों की मदद के लिए उदारता दिखा रही है .
प्रशासनिक अधिकारियों को भी उनसे सीख लेते हुए मानवता का परिचय देना चाहिए .
सभापति रैना ने बताया की प्रशासनिक अधिकारियों की सख्ती की वजह से नगर पालिका डोनेशन विहिल के जरिए जो राशन आम जरूरतमंद लोगों को पहुंच रहा था वह डोनेशन आना बंद हो गया क्योंकि प्रशासनिक अधिकारी की सख्ती का शिकार डोनेशन देने वाले कुछ व्यापारी भी हुए और इसका खामियाजा आम जरूरतमंद लोगों को भुगतना पड़ रहा है उन्हें पिछले दो हफ्ते से राशन नही मिल रहा है , अधिकारियों को यह बात समझनी पड़ेगी कि उनके इस रवैया के कारण जरूरतमंद लोगों का नुकसान हो रहा है.
पार्षद रैना ने बताया की अधिकारी बेवजह घूमने वाले नशेड़ी ऊपर कार्रवाई करें जुआ सट्टा के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करें, लेकिन गांव से आने वाले किशान मजदूर आमजन जो जानकारी के अभाव में भूलवश शहर आ रहे हैं या शहर के लोग जो जरूरत की चीजों के लिए निकल रहे हैं उन पर लाठीचार्ज ना किया जाए बल्कि समझाइश देकर वापस भेजा जाए, लाठीचार्ज को छोड़ और भी तरीके अपनाकर अधिकारी समझाईश दे सकते हैं .
























