सरायपाली

सरायपाली क्षेत्र में तूफान ने मचाया हाहाकार,कइयों के सर से उड़ा छत

महासमुंद(काकाखबरीलाल)।कोरोना महामारी के दहशत के बीच छत्तीसगढ़ मे महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र में आऐ एक लघु तूफान ने काफी तबाही मचाई है । बंगाल की खाडी से आने वाले चक्रवाती तूफान हम्फान के पहले सरायपाली नगर से 10 किलोमीटर दूर कैलेंडा छिबर्रा , कसलबा में लगभग डेढ से दो सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आए तूफान से पूरा गांव उजाड कर दिया। अधिकांश घरों के छत उड़ गए हैं । कुछ देर की इस तूफान ने वर्षो पुराने आशियाने को पूरी तहर से तहस नहस कर  ऐसबेट्स से बने छतें पूरी तरह टुकड़े टुकड़े हो गये छतों पर लगे टिन की चद्दरें तूफान से उड़ गए. लघु तूफान ने इस कदर तबाही मचाई है कि सैकड़ों पेड़ जड़ सहित उखड़ गए हैं । इस आंधी तूफान से एक घर का ट्रैक्टर , मोटरसाइकिल राशन सामान भी लेंटर घर गिरने से दब गया छत उड़ने मकान की दिवारे गिरने से पूरा परिवार सहम गया मौके पर पटवारी पहुचकर मुआवजा प्रकरण बनाने मे लगे है । लघु तूफान से सैकड़ों लोगो के सर से छत उड गया है ।
बता दे कि चक्रवात तूफान एम्फान मध्य बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में स्थित है और धीरे.धीरे उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। । इसी के प्रभाव के चलते जिले के सरायपाली में रविवार की रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। क्योंकि अगले 12 घंटे में यह एम्फान तूफान के अति प्रबल चक्रवाती तफान में परिवर्तित होने की संभावना है।

नरोत्तम सोनवानी पटवारी ह.न.24 तोरेसिंहा सर्कल ने काकाखबरीलाल को बताया कि सबका सर्वे कर लिए है,जिनका जिनका नुकसान हुआ है उनका प्रतिवेदन तैयार कर रहे है,कलेण्डा निवासी हरिलाल पिता गणेश के मकान का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है,मुवाज़ा प्रकरण बनने के बाद शासन प्रशासन से सहायता मिल जाएगा,नुकसान का जायजा लेके प्रतिवेदन बना के दे रहें है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!