विकासखंड सरायपाली में सामाजिक सहभागिता अंतर्गत माता उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन*

*विकासखंड सरायपाली में सामाजिक सहभागिता अंतर्गत माता उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन*
विकासखंड सरायपाली में सामाजिक सहभागिता के अंतर्गत पालक ,शिक्षक, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति माता उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन शासकीय हाई स्कूल बाराडोली में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी हरिश्चंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली, अध्यक्षता कैलाश साहू सरपंच ग्राम पंचायत बाराडोली, विशिष्ट अतिथि श्रीमती उषा लाल कुमार पटेल सभापति महिला एवं बाल विकास जनपद पंचायत सरायपाली, डॉ प्रकाश पटेल भाजपा मण्डल महामंत्री सरायपाली, दण्डधर साव मंडल अध्यक्ष केदुवां, श्री ब्रजबंधु मिश्र वरिष्ठ नागरिक बारडोली (भारत माता मूर्ति दाता) श्री प्रेमलाल साहू उप सरपंच प्रतिनिधि बाराडोली, श्री एनपी मांझी सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बाराडोली, श्री साधुराम साहू वरिष्ठ नागरिक, डॉ सुभाष साव शिक्षाविद योग शिक्षक के द्वारा भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण कर, पूजा अर्चना किया गया।तत्पश्चात ज्ञान की देवी मां सरस्वती की तिलक, चंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वागत गीत श्रीमती तेज कुमारी भोई व्याख्याता बाराडोली द्वारा प्रस्तुत किया गया, प्रतिवेदन सह उद्बोधन बीआरसी श्री देवानंद नायक द्वारा शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को रंगारंग बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में स्वागत नृत्य,अरपा पैरी के धार, हम भारत के हैं (देशभक्ति) मां सरस्वती वंदना संबलपुरी नृत्य शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी के बच्चों ने सबका मोहन मोह लिया मानो पुरस्कारों की वर्षा होने लगी। कार्यशाला में विभिन्न बिंदुओं पर विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।एनईपी 2020 पर श्रीमती वर्षा नंद सहायक शिक्षक बानीगिरोला,नवाजतन पर श्रीमती योगिता प्रधान सहायक शिक्षक पंडापारा, अंगना म शिक्षा पर श्रीमती निरुपमा देवता सहायक शिक्षक कन्या आश्रम चट्टीगिरोला,जादुई पिटारा पर श्रीमती शीला विश्वास प्रधान पाठक मुधा,सामुदायिक सहभागिता पर श्री सुंदर लाल डडसेना सहायक शिक्षक डूडूमचुवां, बालवाड़ी पर श्रीमती अंजू पटेल प्रधान पाठक कसडोल,एफएलएन पर श्रीमती ज्योति प्रधान प्रधान पाठक पैकिन, गतिविधि आधारित शिक्षा पर श्री योगेश साहू सहायक शिक्षक कसडोल, नवोदय,प्रयास एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा पर श्री ओम प्रकाश साव शिक्षक रिमजी, इको क्लब पर श्री दुर्वादल दीप प्रधान पाठक सिरशोभा,महिला सशक्तिकरण विषय पर श्रीमती बनमोती भोई प्रधान पाठक बोडेसरा ने प्रशिक्षण प्रदान किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं को विद्यालयीन शिक्षा में उनकी सहभागिता, बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में विकासखंड के विभिन्न गतिविधियों में नाम रोशन करने वाले मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार प्राप्त शिक्षक जिसमें श्री रमाकांत पात्र प्रधान पाठक तोरेसिंहा, श्री ओम प्रकाश साव शिक्षक रिमजी, श्री प्रदीप कुमार पटेल सहायक शिक्षक कोडा़डीपा,श्रीमती प्रमिला पटेल सहायक शिक्षक अंतर्ला, श्रीमती वर्षा नंद सहायक शिक्षक बानीगिरोला, श्री दयासागर नायक प्रधान पाठक दर्राभाठा, श्री ऋषि कुमार प्रधान संकुल समन्वयक बाराडोली,श्री शैलेंद्र कुमार नायक व्याख्याता शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल केना (राज्यपाल पुरस्कृत) को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग के विभिन्न योजनाओं का स्टॉल लगाया गया था जिसका अवलोकन अतिथियों, पालकों एवं माताओं ने किया। कार्यक्रम को मनोरंजक और रोचक बनाने के लिए। माता के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें माताओं ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया। कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान डोलेश्वरी बेहेरा बाराडोली, सुई धागा दौड़ में प्रथम स्थान रुक्मणी पटेल बेलमुंडी, बिंदी लगाओ चेहरा सजाओ में प्रथम स्थान चंद्रकांति दास आंगनबाड़ी केंद्र बाराडोली(बी) ने स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों को मोमेंटो,स्मार्ट पट्टी और ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आई माताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं द्वारा बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति, स्वच्छता, पोषण, नैतिक मूल्यों, बालिकाओं की शिक्षा, तथा घर एवं विद्यालय के बीच समन्वय की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की शिक्षा को सशक्त बनाने में माताओं की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। सामाजिक सहभागिता के माध्यम से विद्यालय एवं समुदाय के बीच मजबूत संबंध स्थापित किए जा सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान माताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया एवं शिक्षा से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। माताओं ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य गोपाल प्रसाद बरिहा, संकुल समन्वयक ऋषि प्रधान, रविशंकर आचार्य, खिरोद्र सोनी,सुशील चौधरी, घनश्याम दास, संजीत पात्र, दुष्यंत पटेल, विद्याधर साहू, प्रदीप सिंह, नेमीचंद भोई, गिरधारी पटेल, गिरधारी लाल पटेल,भोलानाथ नायक, नरेश नायक,अरुण विशाल,श्रवण प्रधान,छबिलाल पटेल, पालसिंह बंजारे, सच्चिदानंद भोई, जय नारायण पटेल, नवीन मिश्रा, भिखारी चरण साहू,मुकेश बारीक, तेजराम पटेल, हेमचंद पटेल, तुलसीदास बर्गे, कैलाश चंद्र पटेल, लाल भूषण पाढ़ी, कृष्ण चंद्र पटेल, राजेश पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, बिंदु प्रकाश चौधरी, प्रधान पाठक यशवंत चौधरी,शिक्षक ऋषि कुमार साहू, चंद्रभानु पटेल, हेमंत चौधरी, प्रधान पाठक दयासागर नायक, नांनदाऊ पटेल, सहायक शिक्षक अनसूया पटेल, निर्मल मेहेर, किशन लाल चौधरी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेंद्र नायक व्याख्याता शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल केना ने किया।
आभार प्रदर्शन बीआरसी देवानंद नायक ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

























