छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की जानकारी के लिए कॉल सेन्टर… किसान पंजीयन और राशि की ले सकेंगे जानकारी…

 रायपुर(काकाखबरीलाल)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को उनके आवेदन के पंजीयन और प्राप्त होने वाली राशि के संबंध में जानकारी देने के लिए कॉल सेन्टर शुरू किया गया। लाभार्थी किसान अपने पंजीकृत 10 अंकों के मोबाईल नंबर या 12 अंकों के आधार नंबर से टोल फ्री नंबर 1800-11-5526 और 155261 पर फोन कर यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत (आई.वी.आर.एस.) सूचना के आदान-प्रदान के लिए स्वचालित टेलीफोन के आधार पर कॉल सेन्टर की सुविधा शुरू की गई है। कॉल सेन्टर शुरू होने और किसानों को जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में संचालक भू-अभिलेख छत्तीसगढ़ नवा रायपुर द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र भेजा गया है।

किसान सम्मान निधि के बारे में जानने,स्टेटस चेक करने के लिए किसान सम्मान निधि की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!