छत्तीसगढ़
तेदुकोना: राईस मील से धान चोरी मामला दर्ज


तेदुकोना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केंद्र में परमेश्वर सिध्द ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं 05 गणेश पारा, बागबाहरा में रहता हैं श्री नारायण राईस मील में मुनीम का काम करता हैं श्री नारायण राईस मील चारों तरफ से कंटीली तार व बाउड्रीवाल से घिरा हुआ है रात्रि में मुख्य गेट पर ताला लगा होता है कि दिनांक 27/02/2023 के दरम्यानी रात से दिनांक 28/02/2023 के सुबह 04/00 बजे के मध्य राईसमील में रखा हुआ धान 25 बोरी प्रति बोरी में 40 किलोग्राम धान भरा हुआ जुमला वजन 10 क्विंटल कीमती 17000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। घटना के बारे में राईसमील में काम करने वाले हेमाल रामायण एवं इन्द्रकुमार के बताने पर जाकर चेक किया तो 25 बोरी धान नहीं था । पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1
























