सरायपाली

सरायपाली: 31 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ आरोपी धरे गए

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए पी त्रिपाठी के द्वारा दिये गये आदेशो व निर्देशो के परिपालन में कलेक्टर महासमुंद निलेश कुमार क्षीर सागर के आदेश एवं उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही के तारतम्य में दिनांक 25.02.2023 को आबकारी वृत्त सरायपाली अंतर्गत ग्राम भीखापाली थाना सरायपाली निवासी संजय कुमार सोनवानी, पिता -विशिकेशन ,जाति-घसिया ,उम्र-23 वर्ष,के कब्जे से 16 लीटर हाथ भट्ठी शराब और 60 किलो ग्राम महुआ लहान जप्त किया गया तथा ग्राम नूनपानी थाना सरायपाली के साहेब राम भारती ,पिता लखन ,जाति सतनामी के कब्जे से 08 लीटर हाथ भट्ठी शराब जप्त किया गया और नूनपानी के ही एक अन्य आरोपी साधू राम भारती, पिता कार्तिक राम,जाति सतनामी के कब्जे से 07 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त किया गया । इस प्रकार कुल 31 लीटर हाथ भट्ठी शराब जप्त कर उक्त तीनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) के तहत आजमानती प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है

गिरफ़्तार आरोपी
1.संजय कुमार सोनवानी
2.साधू राम भारती
3.साहेबराम भारती
ज्प्ती-31 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुवा शराब और 60 किलो ग्राम महुआ शराब

इनका रहा योगदान

सहायक जिला आबकारी अधिकारी व वृत्त सरायपाली प्रभारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज ,आबकारी आरक्षक राज किशोर पांडेय और खिनी राम खुटे नगर सैनिक शिरिष भोई व लक्ष्मी चंदकुमार और वाहन चालक रोहित साहू का उक्त कार्यवाही में विशेष योगदान रहा ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!