बालोद
पापा नहीं कहने पर मासूम की कर दी पिटाई, मामला हुआ दर्ज

बालोद (काकाखबरीलाल). नशे में धुत पुलिसकर्मी ने अपने मकान मालकिन की डेढ़ साल की बेटी की इसलिए बेरहमी से पिटाई करने के साथ सिगरेट से जला दिया, क्योंकि वह उसको पापा नहीं कह रही थी. बच्ची की मां उसे जख्मी हालत में लेकर बालोद थाने पहुंची और आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. आरोपी पुलिसकर्मी का नाम अविनाश राय बताया गया है.
AD#1



























