छत्तीसगढ़

बड़ी बहन का अश्लील विडियो बनाकर छोटी बहन से 2 लोगों ने किया दुष्कर्म पढ़े पुरी खबर

(महासमुंद काकाखबरीलाल). सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी दो युवकों करो गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भादवि की धारा 363, 376, 506, 34 व पास्को एक्ट की धारा 4, 6 का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने उसकी बड़ी बहन जो बोलने सुनने में अक्षम है का अश्लील विडियों बनाकर उसे ब्लेक मेल करने लगे और सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक शोषण करने प्रारंभ किया। आरोपी युवक ने नाबालिग के मजबूरी का फायदा उठाते हुए से अपने दोस्त को भी इस वारदात में शामिल कर लिया। 8 माह पहले आारोपियों द्वारा बड़ी बहन का अश्लील वीडियो बनाकर छोटी नाबालिग 17 वर्षीय के साथ बिन्दला सिंग राम टॉकिज पारा निवासी ने बलात्कार किया और उसके बाद उसने नाबालिग को अपने दोस्त नितेश साहू बम्हनी निवासी के पास भेजा। इस तरह दोनों आरोपी नाबालिग लडक़ी का दैहिक शोषण करते रहे। आरोपियों के लगातार शारीरिक शोषण से तंग आकर नाबालिग ने मामले की जानकारी अपनी विधवा मां को दी, तब कही जाकर मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को नाबालिग ने परिजनों के साथ सिटी कोतवाली पहुंच कर मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बहरहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही सिटी कोवताली में एक महिला के साथ 4 लोगों ने गैंग रेप करने का मामला प्रकाश में आया था जिसमें पुलिस ने 4 में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसकी खोजबीन पुलिस कर रही है। 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!