छत्तीसगढ़

फॉग गीतों के साथ रंग – गुलाल से सजा शहर… कोरोना वायरस का भी दिख रहा असर….

– नंदकिशोर अग्रवाल

पिथौरा नगर (काकाखबरीलाल)। होली का त्यौहार के आते ही जहाँ बाजार में ब्यापारी के रंग गुलाल तथा पिचकारी की दुकान सज गई है।वहीं चीन में फ़ैली महामारी कॅरोना वायरस के चलते बाजार में ग्राहकों का टोटा दिख रहा है। वहीं इसके उलट शहर तथा चौक चौराहों पर उत्साही युवकों द्वारा इकठ्ठे हो कर फ़ाग गीत का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे मंदिर चौक में भी फ़ाग गीत का आयोजन किया गया।जहाँ पूरा मंदिर चौक फ़ाग गीतों का रसपान करने के लिए उमड़ पड़ा था ।

बता दें कि पहले फागुन का महीना आते ही गली मोहल्लों में फ़ाग गीत का आयोजन देखने को मिल जाता था।वो आज कल सीमित हो गया है। रहा बात रंग गुलाल की तो अब ऑर्गेनिक रंगों का चलन ज्यादा हो गया है। वहीं होली के त्योहार के मद्देनजर प्रशासन ने भी सुरक्षा के लिए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया।तथा लोगों से मुख़ौटा ना लगाने सहित शांति से होली का त्यौहार मनाने की अपील नागरिकों से की गई।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!