छत्तीसगढ़

स्थाई लोक अदालत में अन्य व्यक्ति की नियुक्ति हेतु 20 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की धारा 22 बी के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुख्यालय जगदलपुर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं सरगुजा में स्थापित स्थायी लोक अदालत (जनपयोगी सेवा) अन्य व्यक्तियों (सदस्यों) के नियुक्ति के लिए रिक्त पदों पर आर्हता प्राप्त व्यक्तियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 20 मार्च 2024 तक शाम 5 बजे तक आमंत्रित किया जाना है।
विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन पत्र के प्रारूप के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईट www.cgsls.gov.in पर डाउनलोड कर कर सकते है। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर या संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से प्राप्त किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!