छत्तीसगढ़
कार ने नाबालिग को कुचला


पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में हादसा का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन अलग अलग इलाकों से सड़क हादसे की खबर सामने आते रहता है। इसी बीच खबर आ रही है कि राजाधानी रायपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मामला टिकरापारा संजय नगर इलाके का है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार नाबालिक को रौंद दिया। बताया जा रहा है कि मृतक बालक हॉकर का काम करता था। इसी दौरान वे साइकिल से पेपर बांटने के लिए निकला था। तभी एक तेज रफ्तार कार ने बालक को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की वारदात अब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद पुलिस अब अज्ञात कार की तलाश में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर कार चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।
AD#1



























