रायपुर

अब नहीं लगेगा कोई लॉकडाउन, बाजारों को फुल टाइम खोलने पर किया जा रहा विचार, कृषि मंत्री का बड़ा बयान

रायपुर(काकाखबरीलाल)। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने प्रदेश में लॉकडाउन और बाजारों को फुल टाइम खोलने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उच्च स्तरीय बैठक में चौबे ने कहा है कि अब प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। बाजारों को भी फुल टाइम खोलने पर विचार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर जनप्रतिनिधियों और अफसरों के सुझाव आएं हैं। उन पर विचार विमर्श कर नई गाइडलाइन तैयार की जाएगी।
हालांकि उन्होंने राजधानी में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को लेकर चिंता जताया है। साथ ही इसे चुनौती भी माना है।
उन्होंने बताया कि कोरोना की रोकथाम को लेकर प्रदेश में लगातार काम किए जा रहे हैं। लगातार ट्रेसिंग की जा रही है,कांट्रेक्ट ट्रेसिंग को रोकने के उपाय ढूंढ़े जा रहे हैं।
मंत्री चौबे के मुताबिक अस्पतालों के बेड भी बढ़ाए जा रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर हॉस्पिटल और धर्मशाला को भी लेने की तैयारी की जा रही है। NGO ,NCC ,समाज सेवकों का भी सहयोग लिया जाएगा। कृषि मंत्री ने आश्वस्त किया है कि कोरोना रोकथाम के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!