पिथौरा

नगर मंडल स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई

नंदकिशोर अग्रवाल,
काकाखबरीलाल @पिथौरा। केंद्र और राज्य के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान बना देशभक्ति का महापर्व। इसी कड़ी में 13 अगस्त को पिथौरा के पीएम श्री आत्मानंद आर विद्यालय से मंडल नगर स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद के नेतृत्व में अधिकारी, कर्मचारी, पिथौरा मंडल के भाजपा नेता, स्कूली बच्चे, स्काउट गाइड, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और आम नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंज उठे। यात्रा के दौरान पूरे परिसर में तिरंगे की शान और शहीदों के बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता की पहचान है और इसे हर घर तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। अधिकारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प दोहराया। समापन पर स्कूली बच्चों और अधिकारियों ने हाथ फैलाकर शपथ ली कि तिरंगे की शान को हमेशा ऊंचा रखेंगे और देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!