नौकरी :केंद्रीय विद्यालय संगठन में 4014 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

केंद्रीय विद्यालय संगठन, KVS ने पीजीटी, टीजीटी, प्रिंसिपल और अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन, LDCE के माध्यम से की जाएगी। इसका आयोजन केवीएस के क्षेत्रीय कार्यालयों के शहरों में स्थित केंद्रों पर कराया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 नवंबर है।
इन पदों के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन की लिंक क्षेत्रीय स्कूल या कार्यालय के अधिकारी को उपलब्ध करा दी जाएगी। यह परीक्षा सीबीटी मोड में होगी। परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
पदों की संख्या : 4014
वैकेंसी डिटेल्स
प्रिंसिपल : 278 पद
वाइस प्रिंसिपल : 116 पद
फाइनेंस ऑफिसर : 7 पद
सेक्शन ऑफिसर : 22 पद
पीजीटी/PGT : 1200 पद
TGT : 2154 पद
हेडमास्टर : 237 पद
योग्यता
PGT : बीएड के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन
TGT : बीएड के साथ ग्रेजुएशन
प्रिंसिपल : बीएड और मास्टर डिग्री के साथ 8 वर्ष की नियमित सेवा
प्रिंसिपल : बीएड PGT के साथ 5 वर्ष की नियमित सेवा
सेक्शन ऑफिसर : ग्रेजुएशन के साथ 4 वर्ष की नियमित सेवा
फाइनेंस ऑफिसर : चार वर्ष की नियमित सेवा
हेडमास्टर : पीआरटी के साथ 5 वर्ष का अनुभव


























