बागबाहरा
रामसेवक पैकरा के उपस्थित में जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम संपन्न

शुकदेव वैष्णव, बागबाहरा:-विश्व आदिवासी दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम बागबाहरा में मुख्य अतिथि गृह. जेल मंत्री रामसेवक पैकरा थे! विशाल रैली मंडी प्रांगण से धुमाल पार्टी. सांस्कृतिक झांकियां, तीर कमान, ज्वारा कलश. झांकियों के साथ निकाला गया! बाइक रैली एवं डीजे के साथ पूरे शहर में घुमाया गया।

आदिवासी संस्कृति पर आधारित बिलासपुर का सोन चिरैया कार्यक्रम. स्थानीय आदिवासियों कलाकारों द्वारा विभिन्न झांकियों का प्रदर्शन किया गया! आदिवासी बच्चों द्वारा रिकॉर्डिंग एवं नृत्य प्रदर्शन! शिक्षा एवं अन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया! रैली को विधायक चुन्नीलाल साहू एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकित बागबाहरा द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
AD#1






















